नव वर्ष पर नशामुक्त, स्वच्छता युक्त जीवन जीने का लें संकल्प-शुभम चौधरी

Mar 20 2026

ग्वालियर। जन सरोकार संघ ने हिन्दू नववर्ष, वर्ष प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 1000 विस्तर अस्पताल ग्वालियर में मरीजों एवं उनके परिजनों को नि:शुल्क फल वितरण किए। इस अवसर पर जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने कहा जन सरोकार संघ के सभी सदस्यों ने प्रति वर्ष की भांति अपने घर से दूर अंचल से ईलाज कराने आये मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ फल सप्रेम भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ ही हिंदू नववर्ष स्वागत किया।
श्री चौधरी ने कहा हिंदू नववर्ष हिंदू धर्म में नए साल के आरंभ का प्रतीक है। यह दिन नई आशा, नई ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ जीवन की नई शुरुआत का संदेश देता है। आइए हम सभी इस दिन नए लक्ष्य और अच्छे काम करने का संकल्प लें। इस अवसर पर जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी, कोषाध्यक्ष अंकित कुलश्रेष्ठ, सदस्यगण प्रद्युम्न जैन, अजय जैन, अभिलाष गुप्ता, राजीव जैन, हेमंत राजपूत, सतीश जैन,अजीत भदौरिया, उज्जवल अग्रवाल, रूपेश जैन, रामकुमार चौरसिया, शंकर चौरसिया, मोहनलाल सोनी, पंकज राजपूत, मनीष चौरसिया, रॉकी राजपूत आदि उपस्थित रहें।