ग्वालियर में ब्लड डिसऑर्डर्स और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की ओपीडी शुरू

Mar 20 2026

ग्वालियर। रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों और ब्लड कैंसर से जूझ रहे ग्वालियर व चंबल संभाग के मरीजों को दिल्ली के हीमैटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के विशेषज्ञों से परामर्श के लिए दिल्ली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली की डॉ. मालिनी गर्ग ने बताया कि वह महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को बीआईएमआर हॉस्पिटल में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे व दोपहर 1.30 से शाम 5.30 बजे तक हीमैटोलॉजी सेंटर पर अपनी सेवाएं देंगी। डॉ. मालिनी ने आगे बताया कि ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा जैसे ब्लड कैंसर के लक्षणों को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। उन्होंने कहा लगातार थकान, बिना कारण बुखार या असामान्य ब्लड रिपोर्ट गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं। आधुनिक चिकित्सा में अब सीएआरटी-सेल थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी तकनीकें उपलब्ध हैं, जिनसे मरीजों के ठीक होने की दर काफी बढ़ गई है।