एमआईटीएस में नव वर्ष-नव चेतना 2026 का आयोजन

Mar 20 2026

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) में द भगवत क्लब द्वारा चैत्र नववर्ष पर नव वर्ष-नव चेतना 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विष्णु नारायण तिवारी एवं मुख्य अतिथि डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्रो. चन्द्रशेखर मालवी भी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता आचार्य ओमप्रकाश ने श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय पर प्रकाश डालते हुए आत्मबोध और शुद्ध उच्चारण के महत्व को समझाया। डॉ. विष्णु कुमार तिवारी ने गीता के श्लोकों का सरल व्याख्यान प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को नियमित पाठ के लिए प्रेरित किया। विश्वगीता प्रतिष्ठान द्वारा भजन एवं श्लोकों के माध्यम से सामूहिक प्रार्थना कराई गई। समापन अवसर पर प्रवीण कुमार एवं रविन्द्र मेहरा ने डॉ. विष्णु नारायण तिवारी, डॉ. अंजना कुमारी, डॉ. जे.एल. त्रिपाठी, गौरव, प्रो. बाबूलाल मीणा एवं डॉ. सारिका श्रीवास्तव को स्मृति-चिह्न भेंट किए।