वार्षिक स्नेह सम्मेलन सम्पन्न
Mar 19 2026
ग्वालियर। शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के दौरान प्रथम दिवस खेलकूद प्रतियोगिताऐ आयोजित हुई जिसमे बालीबाल, क्रिकेट, दौड,गोलाफेक, कैरम, शतरंज आदि में शास्त्री, आचार्य, मध्यमा के छात्र छात्राओ ने प्रतियोगिताओ में भाग लिया और विजयी हुए। दूसरे दिन भाषण, संस्कृत गीत, स्तोत्रपाठ, श्लोकपाठ, नाटक आदि प्रतियोगिताओ में सभी छात्र छात्राओ ने भाग लिया और विजयी हुए। तीसरे दिन सभी विजेताओ को मेडल, प्रमाण पत्र, शील्ड से सम्मानित किया गया।
वार्षिक स्नेह सम्मेलन की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य डॉ. मनीष खैमरिया ने करते हुऐ संस्था का प्रतिवेदन पढा और संस्कृत भाषा की महिमा पर विस्तार से बताया संस्कृत अमृत भाषा है। संस्कृत कठिन नही सरलतम है। हर जाति धर्म का नर नारी पढा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. राजेश तोमर कुलगुरू अमेठी विश्वविद्यालय ने बताया भारतीय ज्ञान परम्परा मै संस्कृत भाषा का महत्व अद्भुत अद्वितीय चमत्कार पूर्ण है। संस्कृत समृद्ध भाषा है इसके साहित्य मै निरन्तर नवाचार शोध होते रहना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डा. कुमार रत्नम अतिरिक्तसंचालक ग्वालियर चम्बल संभाग उच्च शिक्षा, डा. सुनील पाठक, प्राचार्य, शा.पी.जी.कालेज ग्वालियर, डा. महेश दत्तपाराशर, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, अलकेश त्रिपाठी, जनभागीदारी अध्यक्ष संस्कृत कालेज ग्वालियर, हरिदत्त शास्त्री, वैदिक विद्वान ग्वालियर, ने सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों को मेडल, प्रमाण पत्र, शील्ड बांटे। सभी प्रतियोगिताओ के निर्णायक डा सत्येंद्र शास्त्री, डा. अविनाश त्रिपाठी, डा. कृति जैन, आचार्य जतरूराम भगत, आचार्य श्यामदेव सिह पैकरा, आचार्य लालसाय रामभगत, आचार्य जगजीवनराम भगत रहे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर बालकृष्ण शर्मा, डा कृति जैन ने किया। भूतपूर्व छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया। आदित्य श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिह कुशवाह, राजू वाल्मिक, आदि सभी स्टाफ ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









