अध्यक्ष नितिन गुगोरिया, सचिव संजय धवन एवं कोषाध्यक्ष पीयूष गुप्ता बने

Mar 19 2026

ग्वालियर। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत ईस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट ग्वालियर के तत्वाधान में होटल लैंडमार्क एनएक्सई में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न चल रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी एवं समीक्षा की गई। बैठक में ट्रस्ट के संचालन हेतु नवीन दायित्वधारी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का सभी ट्रस्ट के सदस्य द्वारा सर्व समिति से चयन हुआ इसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर नितिन गुगोरिया, सचिव पद पर संजय धवन एवं कोषाध्यक्ष पद पर पीयूष गुप्ता का नाम सर्व समिति से घोषित किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयर मेन ट्रस्टी विनोद गर्ग, सचिव व ट्रस्टी दीपक भार्गव, कोषाध्यक्ष व ट्रस्टी ओमप्रकाश शर्मा, ट्रस्टी धर्मेन्द्र अग्रवाल उपस्थित थे।