पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया की शिकायत पर की कार्रवाई, फिर गर्माया मामला
Mar 18 2026
भितरवार। धराशाही किए गए पुराने नगर परिषद भवन का मामला एक बार फिर गर्मा गया है। गिराए गए निकाय के पुराने भवन पर प्रशासन की जांच की आंच लग रही है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया की शिकायत पर कलेक्टर ने भवन को लेकर एक जांच दल गठित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया ने निकाय के पुराने भवन को लेकर स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन को शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया था कि पुराना नगर परिषद कार्यालय भवन नगर के वार्ड क्रमांक 6 मैन रोड़ पर बना था। जिसमें कुछ हिस्सा पंचायत कार्यकाल का निर्मित था। तथा आधे से ज्यादा भवन निकाय द्वारा निर्मित कराया गया था। जिसकी संरचना को पुराना दर्शाकर भवन की सामग्री का निजी लाभ लेने से तोड़ा गया है। जिसकी जांच होना आवश्यक है।
श्री मघैया ने शिकायती आवेदन में अधिकारियों को बताया था। कि परिषद द्वारा पुराने कार्यालय भवन को हटाकर नवीन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। परंतु अध्यक्ष सीएमओ और इंजीनियर के द्वारा पुराने भवन के साथ साथ नव निर्मित भवन को भी हटा दिया गया है। भवन हटाने के पूर्व भवन स्ट्रेकचर की लोक निर्माण विभाग/एमआईटीएस अथवा अन्य शासकीय कॉलेजों से भवन डिस्मेंटल करने की रिपोर्ट प्राप्त नहीं की गई है। पुराने भवन हटाने के संबध में भवन की सामग्री खिडक़ी,ईंट,दरवाजे,जाली,कोटा स्टोन, टाइल्स, फर्सी, पंखा, कूलर खंडे आदि का मूल्यांकन नहीं किया गया। और न ही तकनीकी स्वीकृति ली गई है। वहीं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि पुराने भवन निर्माण में निकलने बाली निर्माण सामग्री जिसकी कीमत 25 लाख रुपए होगी। जिसकी नीलामी करने के संबध में भवन हटाने के उपरांत निर्माण सामग्री की न तो सूची बनाई गई। और न ही निर्माण सामग्री की सूचना किसी को दी गई है। भवन निर्माण सामग्री की नीलामी के लिए ऑन लाइन प्रकाशन होना था। बिना तकनीकी अधिकारी की रिपोर्ट के मनमाने तरीके से पूरे भवन निर्माण सामग्री का एक लाख से कम दर्शाया जाकर ऑफ लाइन विज्ञप्ति दर्शाई जाकर गुप चुप तरीके से फर्जी नीलामी प्रक्रिया कर ली गई।
भवन तोडऩे के दौरान भवन निर्माण में जो सामग्री अच्छी कंडीशन में थी। उसे निकाय के जिम्मेदारों ने चहेते लोगों को सामग्री औने पौने दामों पर बेच दी। इस प्रकार नगर की संपत्ति को निजी लाभ के लिए खुर्द बुर्द किया गया है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री मघैया की शिकायत पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने गिराए गए पुराने भवन की जांच के लिए 25 फरबरी को एक जांच दल गठित कर दिया है। जिसमें शामिल किए गए अधिकारी भितरवार एसडीएम,अधीक्षण यंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास ग्वालियर और कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ग्वालियर इस मामले की जांच कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









