संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर गोलपाड़ा में पांच मनेगा हनुमत जन्मोत्सव
Mar 18 2026
ग्वालियर। संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर गोलपाड़ा के चरण सेवक जगबीर दास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर गोलपाड़ा पर हनुमान जी महाराज का जन्म उत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन 31 मार्च मंगलवार प्रात: 10 बजे से राम चरितमानस (अखंड रामायण) का पाठ प्रारंभ किया जाएगा। 1 अप्रैल बुधवार शाम 5 बजे से सुंदरकांड का पाठ शाम 7:30 बजे से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। 2 अप्रैल गुरुवार प्रात: 4 बजे मूर्ति स्वरूप हनुमान जी महाराज का पंचामृत से अभिषेक कर चोला चढ़ायाकर श्रृंगार किया जाएगा। प्रात: 8 बजे प्रभु हनुमान जी को छप्पन भोग लगाया जाएगा।
2 अप्रैल की शाम 6 बजे मप्र विधानसभा नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा कोटेश्वर मंदिर से विशाल राम हनुमान रथ यात्रा को रवाना किया जावेगा। राम हनुमान रथ यात्रा रात्रि 8 बजे इंटक मैदान हजीरा पर पहुंचेगी। जहां राम हनुमान रथ पर सवार राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान जी के स्वरूप की आरती सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा कर चल समारोह का समापन होगा।
3 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से पीयूष शास्त्री द्वारा विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ कराया जाएगा। 4 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे शहर के श्रद्धावान आस्थावान पत्रकारों का सम्मान किया जावेगा। शाम 6 से विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है भंडारा प्रसादी में हनुमान जी महाराज को लगाए गए 56 भोग का प्रसाद भी परोसा जाएगा। चरण सेवक जगबीर दास का कहना है कि इस तरह का जन्म उत्सव मनाने का उद्देश्य यह है कि वर्तमान समय में हनुमान जी महाराज ही ऐसे आराध्य देव है जो अजर अमर का वरदान पाए हुए हैं और शीघ्र फल देते हैं उनसे की हुई प्रार्थना सफल होती है मनोकामना पूर्ण होती है उनको मानने वाले लोग शारीरिक व्यसन मांस मदिरा से दूर रहते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









