संत आशाराम के भक्तों ने निकाली हरि नाम प्रभात फेरी
Mar 18 2026
ग्वालियर। अमावस की हरिनाम प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या शामिल हरिभक्तों ने नाचते गाते गली मोहल्ले को हरि रस से सराबोर कर दिया। व्यासपीठ पर विराजे गुरुदेव का भक्तों ने जगह-जगह पुष्पहारों से स्वागत कर फूलमालाओं से लाद दिया। और मिष्ठानों से भोग लगा कर जल फल मिष्ठान का वितरण किया। सैकड़ों ऋषि प्रसाद ग्रंथ और नए वर्ष कलेंडर के उपहार पाकर राहगीरों के चेहरे खिल उठे।
हरिनाम प्रभात फेरी हनुमान चौराहे से चालू हो कर जीवाजी गंज, लक्ष्मीगंज, जतार साब की गली, जनकगंज होते हुए हनुमान चौराहे पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, सतराम भाई, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार, लखमीचंद, दिलीप हुंडवानी, हितेश, गोविंद राठौर, रणजीत कुमार, विवेक, महेंद्र कुशवाह, अखिलेश शर्मा, श्रीमती कल्पना शर्मा, अंजू, कुसुम चंदेल, उर्मिला सोनी, सलोनी, लता खत्री, मुन्नी राठौर, सावित्री मिश्रा समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









