इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग की ट्रेनिंग आयोजित

Mar 18 2026

ग्वालियर। जेसी आई ग्वालियर ग्लोबल एवं वैश्य महासम्मेलन जिला ग्वालियर महिला इकाई द्वारा इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग की ट्रेनिंग आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण के मुख्य ट्रेनर आनंद मिश्रा जो राष्ट्रीय ट्रेनर है जेसी आई इंडिया के, ने अपने अनुभव और ज्ञान से  सार्वजनिक रूप से बोलना की महत्वपूर्ण बारीकियों को बहुत ही प्रभावी ढंग से साझा किया। वैश्य महा सम्मेलन जिला ग्वालियर से महिला इकाई अध्यक्ष ज्योति बंसल, प्रभारी समता जैन, कार्यकारी अध्यक्ष कमल गोयल, साधना गुप्ता, महामंत्री दीपिका मित्तल, कोषाध्यक्ष पिंकी बंसल सहित 20 महिलाएं उपस्थित थीं।
इस अवसर पर पीईवीपी जेएफएस नरेंद्र अग्रवाल, संरक्षक पीईवीपी अनिल जैन, जेडवीपी रीजन-सी शुभम राज जैन, प्रवक्ता  राजू गर्ग, अध्यक्ष विवेक यादव, सचिव ंभव जैन एवं ग्लोबल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।