टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जला
Mar 17 2026
ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित मरघट रोड पर विगत देर रात एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए करीब 5 दमकल गाडिय़ां लगाई गईं। दमकल कर्मियों ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराते रहें ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









