रीजन-5 कॉन्फ्रेंस में लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी को बेस्ट अध्यक्ष का अवॉर्ड मिला

Mar 16 2026

ग्वालियर। विगत दिवस लॉयंस क्लब इन्टरनेशनल रीजन-5 रोहिणी की डबरा में आयोजित रीजन कॉन्फ्रेंस अहाना में ग्वालियर के लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी को बेस्ट अध्यक्ष का अवॉर्ड व पेपर कटिंग में प्रथम अवार्ड मिला। अनुभूति क्लब को उत्कृष्ट सेवा कार्यों व मिडिया द्वारा सर्वाधिक समाचार पत्रों में प्रकाशित किये जाने का आउटस्टैंडिन अवार्ड दिया गया। साथ ही फोटो डिस्प्ले प्रतियोगिता में लायंस क्लब ग्वालियर सिटी स्टार प्रथम रहा और आराध्या रनर अप रहा। वहीं पेपर कटिंग में अनुभूति क्लब रनर अप रहा।
रीजन के 10 क्लब ने बैनर प्रेजेंटेशन दी जिसमें लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा प्रथम और डबरा सिटी रनर अप रहा। साथ ही बेस्ट अध्यक्ष का अवॉर्ड लायंस क्लब गैलेक्सी के लायन सीए संदीप टावरी को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लॉयंस क्लब के प्रान्तपाल एमजेएफ लॉयन सुधीर वाजपेई थे। इस अवसर पर व्हीडीजी प्रथम लॉयन डॉ आशुतोष वशिष्ठ, पीडीजी एमजेएफ लॉयन नितिन मांगलिक, पीडीजी विकास गंगवाल, सम्पूर्ण प्रान्तीय टीम तथा जेडसी-1 लॉयन कमल मोदी, जेडसी-2 पीएमजेएफ लॉयन एलडी बलोदी एवं जेडसी-3 लॉयन अभि बाजपेई तथा बङी संख्या में रीजन के सभी क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में रीजन चेयरपर्सन लॉयन नरेन्द्र मंगल द्वारा दुपट्टा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी की ओर से एलडी बलोदी, सीए संदीप टापरी, महेश गोयल, विनोद गोयल, हेमंत अग्रवाल द्वारा उक्त सम्मान व पुरस्कार प्राप्त किए गए। मंच संचालन दीप्ति शर्मा और राजीव शर्मा ने किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर गैलेक्सी, आराध्या, अनुभूति, प्रेरणा, सिटी स्टार, डबरा सिटी आदि क्लब के सभी सदस्य अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सभी रीजन के रीजन चेयरपर्सन और जोन चेयरपर्सन उपस्थित रहे।