अखण्ड संगीत महाकुम्भ-स्वर ताल परिक्रमा संपन्न
Mar 16 2026
ग्वालियर। नगर की सांगीतिक संस्थाओं रागायन, स्वरांजलि कला साधक, स्वर संस्कार एवं रंगभूमि के तत्वावधान में स्वर ताल परिक्रमा-2026 का आयोजन सिद्धपीठ गंगादास की बडी शाला में हुआ। अखण्ड संगीत के इस महाकुम्भ में युवा एवं वरिष्ठ गायक वादक कलाकार 24 घण्टे तक अनवरत् शास्त्रीय गायन एवं वादन की प्रस्तुतियॉं दीं। 24 घण्टे तक लगातार जारी इस संपूर्ण कार्यक्रम में लगभग 80 गायक वादक कलाकारों ने क्रमवार गायन वादन की उत्कृष्ट प्रस्तुतियॉं दीं।
प्रस्तुतियों में श्रीराम उमडेकर ने सितार पर राग यमन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् अनुज प्रताप सिंह ने राग बागेश्री में ध्रुपद गायन की प्रस्तुति दी। रात्रि कालीन प्रस्तुतियों के क्रम में शास्त्रीय गायन में रूचि शिवहरे ने राग मारूबिहाग, प्रीति पराड$कर ने राग जोग, साक्षी कुलश्रेष्ठ ने राग मारूबिहाग, वैष्णवी गुप्ता ने राग हंसध्वनि, नितिन शर्मा ने राग बिहाग, अनूप मोघे एवं वैशाली मोघे ने राग दरबारी कानडा, हेमांग कोल्हटकर ने राग ललित, सुजल जैन ने राग भटियार, अनंत महाजनी ने राग भैरव, रूद्राक्ष त्रिवेदी ने राग भैरव में प्रस्तुतियॉं दीं। अजय सोनी ने राग हंसध्वनि एवं यशवंतगिरी गोस्वामी ने राग नटभैरव में बॉसुरी वादन की प्रस्तुति दी। नवनीत कौशल ने हार्मोनियम पर राग जोग प्रस्तुत किया। सुयश दुबे, योगेश शर्मा एवं लक्ष्य शर्मा ने ताल तीनताल में तबला एकल वादन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में श्रीराम उमड़ेकर, डॉ. वीणा जोशी, नीला देशमुख, आशुतोष वाजपेयी सहित अधिक संख्या में संगीत विद्यार्थी एवं संगीत रसिक उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन वैशाली मोघे ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









