जीवन साथी स्वयं की इनकम पर निर्भर हो न कि पिता की
Mar 15 2026
ग्वालियर। जीवन साथी स्वयं की इनकम पर निर्भर हो न कि पिता की, युवती ने कहा, 250 परिवार एक छत के नीचे एकत्रित हुए ओर रिश्ते देखे, अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ रविवार को मुरैना के गांधी मैरेज हॉल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक विष्णु अग्रवाल पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस मुरैना, कैलाश मित्तल प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल महासभा थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महेशचंद्र अग्रवाल, अशोक गुप्ता, मुन्नालाल अग्रवाल, राजेश मित्तल, अशोक गुप्ता, मुकेश सिंगल, अनिल गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, अतुल लोहिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की।
इस अवसर पर रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक ने कहा कि रिश्तों को जोडऩे में समाज के वरिष्ठ लोगों को अपनी भूमिका निभानी होगी। विष्णु अग्रवाल ने कहा सभी अग्रबंधु अपने वोट की ताकत को पहचानें, ओर समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को आगे लाने के लिए कार्य करें। राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 135 शहरो में संस्था के सैंकड़ों कार्यकर्ता समाजसेवा के माध्यम से रिश्ते करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिश्तों को टूटने से भी बचाना होगा, आज मुरैना में आयोजित कार्यक्रम में 40 शहरों के अग्रबंधु ने एक ही स्वर में कहा कि हम बिना दहेज की शादी करेंगे।
मंच पर परिचय श्रीमती नीलम शाह, ललिता बंसल, रचना लोहिया, पूनम अग्रवाल, हेमा अग्रवाल ने कराया, मंच पर अक्षय अग्रवाल रतलाम, प्रसात बंसल हाथरस, अमित सिंगल विदीसा, दीपक अग्रवाल टोंक, अमर गर्ग ग्वालियर, मनीष गर्ग, कुलदीप अग्रवाल, अंकित बंसल आगरा, अजय मित्तल शिकोहाबाद, निमेष अग्रवाल अलीगढ़, सहित युवतियों में रिशी गर्ग का परिचय कराया। वहीं अंजलि अग्रवाल मथुरा, राचिका अग्रवाल इनदोर, सुहानी अग्रवाल विदीसा, रीना गर्ग भोपाल का विवाह के पंजीयन कराया, परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन 16 मार्च को भी परिचय सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिनेश छावई विधायक मुरैना होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









