मकून्स प्रीस्कूल का उद्घाटन विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने किया
Mar 15 2026
ग्वालियर। डर्पण कॉलोनी थाटीपुर में मकून्स प्रीस्कूल एंड डेकेयर की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। यह ग्वालियर शहर में मकून्स की चौथी शाखा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर विधायक डॉ. सतीश सिंह सीकरवार रहे, जिन्होंने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंच पर मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती सोबरन सिंह तोमर, मकून्स थाटीपुर के निदेशक एवं ब्रेनशाला के को-फाउंडर मयंक मिश्रा तथा दिल्ली स्थित मकून्स हेड ऑफिस से हरीश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती देवांगी सीकरवार ने बताया कि उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों के लिए विभिन्न ब्रेन डेवलपमेंट गतिविधियां और खेल आयोजित किए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने के लिए अंत में एक जादूगर द्वारा मैजिक शो भी प्रस्तुत किया गया, जिसने बच्चों और अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान उपस्थित बच्चों ने भी कार्यक्रम का खूब आनंद लिया और पूरा माहौल उत्साह से भर गया।
मकून्स थाटीपुर के निदेशक श्री मयंक मिश्रा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के दिन लगभग 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति और फुटफॉल देखने को मिली। विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए नई शिक्षा नीति 2020 के महत्व पर प्रकाश डाला और आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सत्र 2026-27 के एडमिशन प्रारंभ हो गए हे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









