शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Mar 14 2026
ग्वालियर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से घबराए शिक्षकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय में मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर किए जाने को लेकर संभागायुक्त के प्रतिनिधि सीएल डोडियार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मे कहा गया कि विगत 25-26 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को उनकी विभाग में सेवाओं एवं अनुभव को देखते हुए परीक्षा से मुक्त किए जाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में राकेश नायक, अरविन्द दीक्षित, रविंद्र त्रिपाठी, राजीव पाठक, रणवीर सिंह सिकरवार, देवेंद्र दुबे, नंदकिशोर गोस्वामी, हिम्मत सिंह यादव, सुरेश रावत, राजेश मिश्रा, निरंजन सिंह गुर्जर, दीपक शर्मा, लक्ष्मीनारायण जाटव, अनूप शर्मा, राम बिहारी तिवारी, संगीता खिसानिया, सोनू शर्मा, प्रार्थना शर्मा, संजय परमार, शिवकांत शर्मा, कमल लोधी, लक्ष्मीकांत नाजगढ़, बलवीर किरार, बसंत कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









