इंटरनेशनल लायंस क्लब आर्यन ने प्रांतीय गवर्नर की विजिट कराई

Mar 14 2026

ग्वालियर। इंटरनेशनल लायंस क्लब ग्वालियर आर्यन प्रांत 3233 ई1 द्वारा जीवाजी क्लब में प्रांतीय गवर्नर की विजिट कराई गई। एमजेएफ लाइन सुधीर बाजपेई, सचिव लाइन रमेश श्रीवास्तव और प्रथम महिला लाइन किरण बाजपेई का स्वागत अध्यक्ष लाइन किरण सोनी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलंन कर एक बालिका द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 
एमजेएफ लाइन डॉक्टर मीरा जैन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही सचिव लाइन नूपुर गोयल द्वारा क्लब के कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। एमजेएफ लाइन सुधीर बाजपेई द्वारा चलाए जा रहे प्रांतीय प्रोजेक्ट के बारे में बताया गया और साल में तीन बार सेवा सप्ताह का आयोजन की जानकारी दी। साथ ही लायन किरण बाजपेई द्वारा चलाए जा रहे पैड वूमेन अभियान को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। आपको जहां जरूरत लगे महिलाओं को वहां जाकर आप फ्री ऑफ कॉस्ट पैड बांट सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कादंबरी आर्य ने किया। आभार कोषाध्यक्ष लाइन कल्पना जैन द्वारा किया गया। निरुपमा भटनागर ने सभी को गुलाल लगाकर होली उत्सव का शुभारंभ किया सभी ने होली के गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया।