साइक्लोथॉन रैली में महिलाएं-बच्चों ने स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का दिया संदेश
Mar 14 2026
ग्वालियर। महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत शनिवार सुबह साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह 8 बजे बाल भवन से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। इसके अलावा कई स्कूली बच्चों ने भी अपनी भागीदारी दी। नगर निगम ने रैली में शामिल हुए प्रतिभागियों का सम्मान भी किया।
साइक्लोथॉन रैली का शुभारंभ बाल भवन से सुबह 8 बजे किया गया। इसके बाद रैली जीवाजी विश्वविद्यालय चौराहा, अलकापुरी न्यू हाईकोर्ट चौराहा, परशुराम चौक, आकाशवाणी चौराहा और बस स्टैंड से होते हुए तानसेन रेजीडेंसी पहुंची। इसके बाद रैली पुन: बाल भवन पहुंचकर समाप्त हुई।
अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने बताया कि निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशन में शहर में 8 मार्च से 14 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने और नियमित फिटनेस गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित की गई साइक्लोथॉन का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में फिटनेस के प्रति सकारात्मक संदेश देना है। रैली के माध्यम से शहरवासियों को यह संदेश भी दिया गया कि नियमित व्यायाम और साइकिलिंग से स्वास्थ्य बेहतर रखा जा सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









