सुबह से दिखाई देने लगा गर्मी का असर

Mar 14 2026

ग्वालियर। मार्च महीने के साथ ही तापमान लगातार बढऩे लगा है। गर्मी का असर सुबह से ही दिखाई देने लगा है। सुबह 10 बजे तक सडक़ों पर आवाजाही कम हो गई और जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे लोग। लोग धूप से बचने के लिए मुंह व हाथ-पैर ढककर निकलते नजर आए। तेज धूप के कारण लोगों को पसीने और उमस का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पडऩे की संभावना जताई है, जिसके चलते तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के कारण इलाके में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। हालांकि इससे तापमान में खास कमी आने की संभावना नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। हवा में हल्की ठंडक जरूर महसूस हो सकती है, लेकिन समग्र रूप से तापमान ऊंचा ही बना रहेगा।