समाज के समग्र विकास में प्रस्फुटन समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका-सुशील बरुआ

Mar 14 2026

ग्वालियर। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा विकासखंड मुरार के बेरजा सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों के लिए एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन थाटीपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रस्फुटन समितिओं के प्रतिनिधियों को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, समग्र ग्राम विकास की अवधारणा तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक सुशील बरुआ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति बाजपेयी, श्रीमती रिचा मिश्रा तथा संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। द्वितीय सत्र में प्रशिक्षकों द्वारा मप्र जन अभियान परिषद की परिकल्पना, समग्र ग्राम विकास की अवधारणा एवं उसके चरण, स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन एवं प्रबंधन, तथा प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर सुशील बरुआ ने कहा कि समाज के समग्र विकास में प्रस्फुटन समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव श्री रामदास माहौर द्वारा किया गया, जबकि अंत में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रिया राठौर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला कुशवाह, हेमंत सोनकर, जितेन्द्र सिंह, हेमराज शर्मा, श्रीमती रेखा माहौर, नैन्सी पाराशर विशेष रूप से उपस्थित थी।