क्रिकेट प्रीमियम लीग का शुभारंभ
Mar 13 2026
ग्वालियर। व्यापारिक संगठनों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित कैट क्रिकेट प्रीमियम लीग का शुभारंभ शुक्रवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, खेल प्रेमी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने की। उद्घाटन अवसर पर खिलाडिय़ों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैदान में उपस्थित खिलाडिय़ों और दर्शकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन का भी संदेश देता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
दो दिन तक फ्लड लाइट में होंगे मुकाबले
कैट क्रिकेट प्रीमियम लीग के मुख्य संयोजक आकाश जैन ने बताया कि इस बार लीग को विशेष रूप से आकर्षक बनाने के लिए मुकाबले 14 और 15 मार्च को फ्लड लाइट में आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार और रविवार को होने वाले इन मैचों में खिलाडिय़ों के साथ-साथ दर्शकों को भी रोमांचक अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि लीग में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमें आपस में मुकाबला करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगी। इन मैचों के माध्यम से व्यापारिक वर्ग के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा।
लीग के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित व्यापारियों और खिलाडिय़ों में खासा उत्साह देखा गया। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी सहभागिता दर्ज कराई। खिलाडिय़ों ने मैदान में उतरने से पहले अभ्यास भी किया। इस अवसर पर भूपेंद्र जैन, नीरज चौरसिया, राहुल अग्रवाल, विवेक सेठी, अंशुल गुप्ता, सचिन राजपूत, अंकुर माहेश्वरी, मुकेश गुप्ता, विकास गुप्ता और रीतेश गुप्ता मोलू उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









