व्हीलचेयर टूर्नामेंट शुरू

Mar 13 2026

ग्वालियर। अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार सुबह व्हीलचेयर अल्टीमेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। सुबह आठ बजे सबसे पहले पुरूष वर्ग के मुकाबले शुरू हुए। पहला मैच गुजरात और पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें गुजरात ने 3 के मुकाबले 10 अंक हासिल कर पंजाब को बुरी तरह पटखनी दी। अगला मैच हरियाणा एवं महाराष्ट्र के बीच खेला गया, जिसमें 1 के मुकाबले 10 अंक हासि कर इकतरफा जीत दर्ज की। व्हीलचेयर अल्टीमेट की इंडिया टीम ने राजस्थान को 10-3 से हराया। यूपी ने उत्तराखंड को कांटे के मुकाबले में 8-7 से हराया। गुजरात ने दिल्ली को 10-6 से हराते हुए अपने दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज की। इंडिया टीम ने मध्यप्रदेश को भी 10-4 से हराया। हरियाणा ने पंजाब को 10-2 से तथा महाराष्ट्र ने दिल्ली को 10-1 के बुरी तरह हराया। महिला वर्ग में उत्तराखंड ने हरियाणा को 9-2 से हराया। वहीं दिल्ली ने गुजरात को 7-0 से हराया।