मेरिटोक्रेसी अवॉर्ड्स समारोह में विद्यार्थियों व फैकल्टी का सम्मान
Mar 13 2026
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (डीम्ड विश्वविद्यालय) में ‘मेरिटोक्रेसी अवार्ड समारोह-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों, फैकल्टी एवं स्टाफ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया।
फैकल्टी एवं स्टाफ ने प्रशासनिक दक्षता, शोध योगदान, शैक्षणिक नवाचार, छात्रों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां तथा एमआइटीएस के लिए विकसित साफ्टवेयर एवं हार्डवेयर परियोजनाओं के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार भी शामिल किए गए। संस्थान की प्रो-वाइस चांसलर डा. - मंजरी पंडित ने बताया कि इस वर्ष - 250 से अधिक छात्रों और 100 से अधिक फैकल्टी सदस्यों को सम्मानित किया गया। फैकल्टी के लिए 14 पुरस्कार श्रेणियां एवं छात्रों के लिए 12 श्रेणियां निर्धारित की गई थीं, जिनके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित किया गया।
कुलगुरु डा. आरके पंडित ने बताया कि इस वर्ष संस्थान में पहली बार विशेष पुरस्कारों की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एकेडमी आफ एडमिनिस्ट्रेशन भोपाल के डायरेक्टर जनरल प्रशांत मेहता एवं विशिष्ट अतिथि सिंधिया इंजीनियरिंग कालेज सोसायटी के सचिव रमेश अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अव सर पर संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों को जोडऩे के उद्देश्य से एमआइटीएस एलुमिनी पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









