महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता: ऊर्जा मंत्री तोमर

Mar 13 2026

ग्वालियर। अनामिका म्यूजिकल ग्रुप एवं गोपाल कृष्ण परमार्थ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गत दिवस होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थे। विशिष्ट अतिथि सुमन शर्मा, एड. आभा मिश्रा, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. राम पांडे, महेश मुदगल, रामबाबू कटारे, जीतेंद्र सिंह चौहान, एड. विजय कब्जू, दीप शेजवार, लोकेश गोले, भूपेंद्र प्रेमी, नरेश वलेचा, हेमलता शर्मा, कार्यक्रम संयोजक शासकीय अधिवक्ता अनामिका शर्मा उपस्थित रहे। 
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा, नारी शक्ति हमारे समाज की प्रेरणा एवं विकास की आधारशिला है। महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस समारोह में ऊर्जा मंत्री के साथ शासकीय अधिवक्ता अनामिका शर्मा ने 58 महिलाओं का सम्मान किया गया, जिनमें प्रोफेसर, डॉक्टर, टीचर, पुलिस और समाजसेवी शामिल रहे।