समरसता का संदेश देती है होली: वाजपेई

Mar 13 2026

ग्वालियर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली, मध्य भारत प्रांत विभाग एवं ग्रीनवुड पब्लिक हाईस्कूल थाटीपुर के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजकुमार वाजपेई विभाग संयोजक मध्य भारत प्रांत शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास रहे। मुख्य अतिथि अशोक पाठक प्रांत प्रमुख कुटुंब प्रबोधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विशेष अतिथि धीरेंद्र सिंह भदौरिया प्रांत संयोजक मध्य भारत प्रांत शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील पाठक जिला लश्कर संघ चालक एवं प्राचार्य पार्वतीबाई विज्ञान महाविद्यालय रहे। अध्यक्षता डॉ. किरण भदौरिया संचालक ग्रीनवुड पब्लिक हाईस्कूल थाटीपुर ने की। 
राजकुमार वाजपेई ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की विकास यात्रा को बताया। उन्होंने बताया कि ब्रजधाम के माध्यम से संपूर्ण राष्ट्र भारत देश में पंच परिवर्तन के अंतर्गत भारतीयों में होली का त्यौहार समरसता का संदेश देता है। अशोक पाठक ने राष्ट्र को मिल जुलकर पंच परिवर्तन के अंतर्गत विस्तृत रूपों को उदाहरण सहित समझाया। संचालन राजकमल सिंह जादौन अधिवक्ता ने किया। आभार डॉ. बीपीएस जादौन पूर्व प्राचार्य शासकीय साइंस कॉलेज ने माना। कार्यक्रम में डॉ. वंदना सेन प्रांतीय विषय संयोजक भारतीय भाषा मंच, बृजेश शुक्ला प्रांत विषय संयोजक शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत, डॉ. समीर भार्गव प्रांत विषय संयोजक चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास, राधेश बाजपेई, डॉ. अभिषेक द्विवेदी, सुरेश हिंदुस्तानी, न्यास की जिला महिला प्रमुख डॉ. रेखा श्रीवास्तव, अवधेश मुद्गल आदि सहित 40 लोग उपस्थित रहे।