नरेंदर, सरेंडर-आपको नहीं मिलेगा सिलेंडर, क्योंकि हो गया बड़ा बिलेंडर: कुलदीप कौरव
Mar 13 2026
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के महामंत्री कुलदीप सिंह कौरव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनिया युद्ध के खतरे की ओर बढ़ रही है। ऐसे समय में भारत की कमजोर विदेश नीति के कारण देश में एलपीजी एवं पेट्रोल-डीजल संकट की आशंका गहराती जा रही है, जिससे आम नागरिक परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार एवं जिला प्रशासन ग्वालियर को समय रहते आवश्यक तैयारी करनी चाहिए, ताकि ग्वालियर में गैस एवं ईंधन की किल्लत जैसी स्थिति उत्पन्न न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कौरव ने कहा कि आज हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि लोग गली-गली और मोहल्लों में कह रहे हैं, ‘नरेंदर,सरेंडर, आपको नहीं मिलेगा सिलेंडर, क्योंकि हो गया बड़ा बिलेंडर। ‘
उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर शादियों वाले परिवारों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल गैस सिलेंडर 3000 से 4000 रुपये ओर घरेलू गैस सिलेंडर 1500 तक ब्लैक में लेने की मजबूरी हो रहे है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। यह आम उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है और इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन को हो रही कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए छापामार कार्रवाई करना चाहिए जिससे उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी से बचाया जा सकता है। कुलदीप सिंह कौरव ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि संभावित संकट को देखते हुए अभी से ठोस कदम उठाए जाएं और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए। यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा, तो कांग्रेस पार्टी को ग्वालियर की जनता एवं उपभोक्ताओं के हित में आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









