कार्यकारिणी विस्तार के साथ गौरवशाली सामाजिक संस्था की बैठक सम्पन्न
Mar 13 2026
ग्वालियर। गौरवशाली सामाजिक संस्था की मासिक बैठक संरक्षक श्याम श्रीवास्तव के कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें संस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा के साथ साथ कुछ सदस्यों के दायित्व भी बदले गए और अच्छे कार्यों के परिणाम स्वरूप उन्हें पदोन्नति दी गई। संस्था के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वर्तमान सचिव वासुदेव मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर वही श्री लक्ष्मीकरण को संस्था का सचिव नियुक्त किया। इसी के साथ संस्था के कार्यों का वार्षिक कैलेंडर भी बनाया गया। कोई भूखा न सोए संकल्प जो कि प्रतिदिन चलता ही है उसी के साथ साथ संस्था का स्थापना दिवस और अन्य कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा हुई।
संस्था के सदस्यों ने सर्वसम्मति से डॉ जितेंद्र सिंह राजावत को वर्ष 2026 का प्रभारी कार्यकारी संरक्षक और इंजीनियर विजय शर्मा को सोशल कम्युनिकेशन प्रभारी नियुक्त किया गया। संस्था अध्यक्ष संस्थापिका एड शिल्पा डोगरा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और इसी के साथ नव नियुक्त सचिव को दिशा निर्देशित करते हुए नवीन कार्यकारिणी जल्द बनाए जाने की कहा। सभी पदाधिकारीयों ने नवीन दायित्वान सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर विजय शर्मा ने की और अंत में आभार नव नियुक्त सचिव श्रीमती लक्ष्मी करण ने व्यक्त किया। बैठक में संरक्षक श्रीमती रीता डोगरा, डॉ जितेंद्र सिंह राजावत, इंजीनियर विजय शर्मा, नरेंद्र चव्हाण, श्याम श्रीवास्तव, एड शिल्पा डोगरा, वासुदेव मिश्रा, सुनील करण, नैना आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









