छत्री मैदान में धूमधाम से हुआ 11 बेटियों का विवाह

Mar 12 2026

ग्वालियर। लाल जोड़े में सजी-धजी वधुएं और सूट-बूट में इठलाते दूल्हे, डीजे पर बजते मांगलिक गीत, आसमान मेें उड़ती गुलाल की पंखुडिय़ां। सामाजिक लोक जनआस्था ग्रुप के तत्वाधान में छत्री मैदान में बुधवार को आयोजित हुए नि:शुल्क 11 बेटियों का सामुहिक विवाह समारोह में कुछ ऐसा ही माहौल नजर आया। इस आयोजन में सैकड़ोंं की तादाद में परिजन शामिल हुए। बारातियों एवं अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक पार्षद मोहित जाट ने किया।
बैण्ड-बाजों के साथ ‘मेरे यार की शादी है’ जैसे गीतों पर सभी बारातियों ने जमकर नृत्य किया। बारातियों का स्वागत करने में भी शहरवासी पीछे नहीं रहें। दुकानों एवं मकानों की छतों से पुष्पावर्षा कर आतिशबाजी चलाकर बारात का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बारातियों को शीतल पेयजल, चाय, नाश्ता भी कराया गया। इस दौरान बारात एवं कार्यक्रम स्थल पर मशीनों से भी फूल बरसाये। कार्यक्रम का संचालन एड़वोकेट मुरारीलाल मित्तल ने किया
झूमकर नाचे बाराती.....
छत्री मैदान में जब दूल्हे पहुंचे तो वहां वधु पक्ष के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंच पर दूल्हा और दुल्हन की जयमाला कराई गई। इससे पहले वर-वधु ने स्व. माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात वेदपाठी ब्राह्मणों ने विवाह की रस्में कराईं।
इस मौके पर स्वामी समर्थतीर्थ महाराज ने कहा कि पवित्र कार्य करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है। लोग एक-दो चार बेटियों का कन्यादान करते हैं, लेकिन पार्षद मोहित एक साथ 11 बेटियों का कन्यादान कर रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सेवा को उन्होंने जो संकल्प लिया है, वो 11 से बढक़र 111 तक पहुंचे।
पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि जिन बेटियों का धूमधाम से विवाह हुआ है, उनके लिए बहुत ही खुशी का दिन हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भले ही कार्यक्रम में नहीं आ पाए,लेकिन उन्होंने सभी बेटियों को विवाह की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि पारिवारिक माहौल में बेटियों के विवाह का बहुत ही सुंदर और प्रेरक आयोजन किया है, जिसमें लोगों ने भी भरपूर सहयोग दिया है।
इस दौरान विवाह की रस्में जयमाला, पैर पुजाई, सात फेरे समेत सभी रस्में पूर्ण होने के बाद बहुत ही भावुक माहौल में पार्षद मोहित जाट ने बहनों को गले लगाकर विदा किया। इस दौरान सभी की ऑखें नम हो गईं विदाई के भावुक क्षण ने उपस्थितजनों को भावुक कर दिया।
ये मिला सामान....
सोने का मंगल सूत्र, सोने की नथ, तोडिय़ा, बिछिया, एलईडी, फ्रीज, पलंग, गद्दे, तकिया, चादर, गोदरेज की अलमारी, कूलर, इंडेक्शन, अटेची, गैस चूल्हा, मिक्सी, 5 बर्तन, ड्रेसिंग टेबल, किचन सेट, हाथ घड़ी, वशिंग मशीन, डिनर सेट, चार प्लास्टिक की कुर्सी, वर-वधु के कपड़े, दीवाल घड़ी, पानी की टंकी,कसेडिय़ा, लोटा, थाली, परात, दो कटोरी, गिलास, चम्मच इत्यादि
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सत्यपाल जादौन, अशोक चौधरी, प्रदीप मुद्गल, सादिक भाई शानू,चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, बजरंग सिंह सेंगर, गौरव कुशवाह, नीरज जैन, संतोष राठौर, पवन देशमुख, विमल जैन, अमित ठाकरे, जितेंद्र जायसवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, अभिनव राजौरिया, श्याम शर्मा, राहुल शर्मा, दीपक गुर्जर, सागर जायसवाल, ओमप्रकाश धानोल, नारायण प्रजापति, स्मृति सिंह, चेतना तोमर, सुनीता किरार, वंदना खटीक, सुशीला कुशवाह, गौरव कुलश्रेष्ठ इत्यादि सहित सैकड़ोंजन मौजूद रहे।