पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराध व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Mar 12 2026
ग्वालियर। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर शहर में महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर पुलिस द्वारा वीरांगना झलकारी बाई शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल तथा सीएसपी कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान थाना हजीरा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर, उपनिरीक्षक पूनम कटारे और महिला आरक्षक शिवलता सहित महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक पूनम कटारे ने छात्राओं को घर से भागने की घटनाओं के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत के खतरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति से संपर्क करने या उसके प्रलोभन में आकर मिलने से बचना चाहिए। छात्राओं को पॉक्सो एक्ट सहित बालिकाओं और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, साइबर क्राइम और साइबर फ्रॉड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ फोटो या वीडियो साझा करना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









