नगर निगम द्वारा सिटी सेंटर में ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का हुआ शुभारंभ
Mar 12 2026
ग्वालियर। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा सिटी सेंटर स्थित तरण पुष्कर के पास स्थापित ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने फीता काटकर चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में नगर निगम एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, पार्षद विनोद यादव, निगमायुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत नगर निगम को 1 करोड़ 52 लाख रुपए दिए थे। इस राशि से नगर निगम इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए शहर में पांच स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिग स्टेशन बना रहा है। शहर में इनमें से तीन बनकर तैयार हो चुके हैं, जिसमें तरण पुष्कर, मल्टीलेवल कार पार्किंग सालासर मॉल, कम्पू मल्टीलेवल कार पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन बन कर तैयार हो चुके हैं। इनमें से तरण पुष्कर पर चार्जिंग स्टेशन का आज शुभारंभ किया गया है। इस चार्जिंग स्टेशन पर एक बार में 2 गाडिय़ां चार्ज हो सकेंगी। इन स्टेशनों पर 15 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से 45 मिनट में लगभग 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो सकेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









