मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा पूर्ण कर ग्वालियर लौटे कौरव दंपती

Mar 12 2026

ग्वालियर। प्रकार सिंह कौरव 71 वर्ष और उनकी धर्मपत्नी आशा देवी कौरव ने मां नर्मदा की पावन कृपा से लगभग चार माह की कठिन और श्रद्धापूर्ण पैदल नर्मदा परिक्रमा सफलतापूर्वक पूरी की। परिक्रमा पूरी होने के बाद कौरव दंपती विगत रोज ग्वालियर लौटे, जहां स्वजन, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया।
ग्वालियर आगमन पर कौरव दंपती ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का अत्यंत आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक अनुभव रही। इस दौरान उन्हें अनेक संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का स्नेह और सहयोग प्राप्त किया। मां नर्मदा से उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।