गौमाता के हेतु ‘मेडिकेटेड जल सेवा’ का शुभारंभ
Mar 11 2026
ग्वालियर। आदर्श गौशाला मुरार में गौमाता के स्वास्थ्य और आरोग्यता को ध्यान में रखते हुए ‘मेडिकेटेड जल सेवा’ का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा गौमाता को औषधीय गुणों से युक्त स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नव स्थापित पाइप लाइन व्यवस्था के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है। यह कार्यक्रम गौशाला परिसर में आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य गौमाता के स्वास्थ्य संरक्षण, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा गौशाला में वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित सेवा पद्धति को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम भक्त मंडल द्वारा किया गया, जबकि इस सेवा कार्य को श्रीकृष्णायन संस्था की प्रेरणा प्राप्त है। औषधीय जल व्यवस्था के माध्यम से गौवंश को नियमित रूप से स्वास्थ्यवर्धक जल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके पोषण और उपचार में भी सहायता मिलेगी। गौसेवा से जुड़े सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने आसपास सड$कों पर भी गौमाता के लिए पानी की हौदी (जल पात्र) रखें और उसमें नियमित रूप से जल भरें, ताकि निराश्रित गौवंश को भी जल उपलब्ध हो सके और सभी मिलकर गौसेवा के इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









