ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के स्वास्थ्य शिविर का समापन
Mar 11 2026
ग्वालियर। ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा रॉयल एन्क्लेव परिसर में आयोजित चार दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की सचिव श्रीमती रेखा सेन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्वास्थ्य शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









