नारी शक्ति सदैव पूज्यनीय है-जयभान सिंह

Mar 11 2026

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था ग्वालियर द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में 14वां नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन श्याम वाटिका में हुआ। साथ ही इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी भव्य आयोजन संस्था की बहनों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने की, विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश शेखावत, योगेंद्र सिंह तोमर, शैलेंद्र सिंह सिकरवार, महेश भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी एवं आभार नूपुर गोयल ने व्यक्त किया।
सर्व प्रथम अतिथि द्वारा भगवान श्री गणेश का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत चंदन लगाकर संस्था की बहनों ने किया। इस अवसर पर संस्था संयोजक ने कहा कि संस्था 13 वर्षों से नारी शक्ति सम्मान का आयोजन कर रही है आज 14वां सम्मान समारोह है। तत्पश्चात जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि मैने संस्था के अनेक अलग अलग कार्यक्रम उपस्थित होकर पिछली बार भी महिलाओं को सम्मानित किया था। संस्था का कार्य सराहनीय है।
वही मुख्यातिथि जयभान सिंह पवैया ने कहा कि आज हमारे देश की बेटियां चांद पर पहुंच गई ,हर क्षेत्र में उन्होंने अपना परचम लहराया है, चाहे फाइटर प्लेन चलाना हो या फिर देश के सर्वोच्च पद महामहिम के रूप में भी नारी शक्ति ही महिलाओं का मान बढ़ा रही है। हर युग में नारी शक्ति सदैव पूज्यनीय है। अंत में उन्होंने होली के पर्व होलिका दहन की भी कथा पर प्रकाश डाला। साथ ही सम्मानित होने वाली संपूर्ण नारी शक्ति को बधाई दी।
अतिथियों ने पुलिस विभाग की थाना प्रभारी त्रिवेणी राजावत, गीता भदौरिया, साथ ही एसआई सोनम पाराशर, क्राइम ब्रांच अर्चना कंसाना ,पत्रकार कविता मांडरे, खुशी वैशान्द्र, गीता पाण्डेय, मनु रावत, सविता तिवारी, आरजे कल्पना, स्वास्थ्य में नीलम दीक्षित, वकालत में अनामिका शर्मा, शिल्पा डोगरा, शिक्षा में डॉ ज्योति उपाध्याय, डॉ संगीता राजेश कटारे, डॉ सोनम शर्मा, शालिनी द्विवेदी, पूनम परिहार, समाजसेवा में दीक्षा दुबे, आशा शिवहरे,प्रस्तावना गुप्ता,हेमलता, शशि सिंह सहित 71 बहनों को शिल्ड सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष कंवर मंगलानी, लता सिंह यादव, अमित जैन, संतोष राजौरिया, गिर्राज व्यास, राजू यादव, ऊषा चौहान, रश्मि शर्मा, ऊषा मुकेश मौर्य, राहुल सिंह, उमेश जोशी, ढ़पली चौहान, नेहा अभिषेक भार्गव सहित संस्था की बहने उपस्थित रहीं।