डॉ गुंजन ने कैंसर के आने से पहले के लक्षणों दी जानकारी

Mar 11 2026

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम की शुरुआत में वीके शेट्टी, डॉ गुंजन श्रीवास्तव, डॉ चंचल गर्ग और डॉ शिवाली वैध ने दीप प्रज्वलन किया। इसके उपरांत डॉ शिवेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की प्रशंसा करते हुए उनको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ गुंजन श्रीवास्तव सीनियर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट ने ‘कैंसर के आने से पहले’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर, उनके शुरुआती लक्षण, नियमित जांच की आवश्यकता तथा जीवनशैली में सुधार के माध्यम से कैंसर से बचाव के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और समय रहते जांच व जागरूकता के माध्यम से कैंसर से बचाव के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाएँ उपस्थित रहीं, जिनमें कॉलेज की फैकल्टी, नॉन-टीचिंग स्टाफ, छात्राएँ तथा संस्था की अन्य महिला कर्मचारी शामिल थीं। सभी उपस्थित महिलाओं ने इस जागरूकता व्याख्यान से लाभ प्राप्त किया और कैंसर से बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा।
कार्यक्रम में डॉ चंचल गर्ग, डॉ संदीप कुमार स्वर्णकार, शिवेंद्र सिंह धाकरे,  वीके शेट्टी, डॉ शिवाली वैध, डॉ मेघा गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।