श्रीमती तृप्ति भटनागर नारी शक्ति सम्मान 2026 अवार्ड से सम्मानित

Mar 11 2026

ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक योगदान के लिए वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती तृप्ति भटनागर को विभिन्न मंचों द्वारा आयोजित समारोहों में प्रतिष्ठित  ‘नारी शक्ति सम्मान 2026, ‘पद्मश्री ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2026’ तथा ‘वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें ‘स्त्री शक्ति मंच’ द्वारा भी सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान उन्हें समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा मानव सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। श्रीमती भटनागर लंबे समय से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली है तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।