अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा अनूठा प्रयास
Mar 10 2026
ग्वालियर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक अनूठा प्रयास किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को ग्राहक अधिकार और हित के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका सिंह राठौर ने की, जिन्होंने जेंडर इक्वेलिटी पर अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता डॉ. नीति पांडेय ने कमर्शियल विज्ञापनों में महिलाओं की भूमिका को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा सिंह उपस्थित रही और महिलाओं से अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उन्हें अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना चाहिए। प्रांत संयोजिका प्रियंका कुशवाह ने संगठन परिचय एवं कार्यक्रम विवरण दिया। प्रांत अध्यक्ष विजय गंभीर जी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिला समाज सेविकाओं एवं उद्यमियों का सम्मान किया गया। ग्राहक पंचायत द्वारा इंटर्नशिप करने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अंजू श्रीवास्तव ने किया और आभार सारिता पाठक ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ग्राहक अधिकारों और हितों के बारे में जानकारी प्राप्त की और अपने विचार साझा किए। महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









