रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

Mar 10 2026

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल का होली मिलन समारोह एक निजी होटल में बनाया गया। इसमें भगवान कृष्ण और राधा जी का सुंदर रास लीला का प्रोग्राम रखा गया। कार्यक्रम में क्लब के चार्टर अध्यक्ष केजी दीक्षित, क्लब के अध्यक्ष अनिल गर्ग, सचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय सपरा सहित तपेश मिश्रा, कपिल जैन, वीरेन्द्र जैन, पवन गर्ग,अतुल खंडेलवाल, हरीश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, दीपक बत्रा, अतुल चिरौलिया और क्लब के सभी सदस्यों ने सपरिवार अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम का आनंद लिया।