सिंधिया की जयंती पर कांग्रेस-भाजपा ने किया नमन
Mar 10 2026
ग्वालियर। माधवराव सिंधिया की ८१वीं जयंती पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने नमन किया। कांग्रेसजनों ने नदीगेट पर माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जबकि भाजपाइयों ने छत्री पर पहुंचकर नमन किया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया। इसके साथ ही महारूद्ध मण्डल एवं मामा का बाजार कन्या विद्यालय में वाटर कूलर दान किए।
केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की ८१वीं जयंती पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में नदी गेट स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया माल्यार्पण करने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीनू परिहार, संजीव दीक्षित, मुनेंद्र भदौरिया, तरूण यादव, चतुर्भज धनौलिया, संजय राठौर, मिथलेश यादव आदि शामिल थे।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने छत्री में पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पार्षद अनिल सांखला, बालखाण्डे, जवाहर प्रजापति, सतेंद्र शर्मा, लता सिंह, अमर कुटे, नवीन परांडे, रामवरन गुर्जर, सुधीर गुप्ता आदि शामिल थे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस में पहुंचकर रक्तदान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









