लॉयंस क्लब ग्वालियर-अनुभूति व आराध्या के संयुक्त तत्वावधान में रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित
Mar 10 2026
ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति व आराध्या द्वारा संयुक्त रूप से एकहोटल में रंगपंचमी के उपलक्ष्य में रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वृन्दावन से आये कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण के रूप में नृत्य के माध्यम से विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लॉयंस क्लब के प्रान्तपाल एमजेएफ सुधीर वाजपेइ, विशिष्ट अतिथि स्टार ऑफ द इवनिंग पीडीजी एमजेएफ नितिन मांगलिक के साथ ही अनुभूति क्लब की संस्थापक तथा आध्या व आराध्या क्लब की जनक एमजेएफ मीनाक्षी गोयल उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा अनुभूति क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने की, ध्वज वंदना का वाचन आराध्या क्लब की संस्थापक नीलम अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में आयोजक क्लब की ओर से अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष सहित आशीष गोस्वामी, नीरज मंगल तथा गायत्री गर्ग द्वारा अतिथिगण का दुपट्टा उढाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अनुभूति व आराध्या क्लब में डीजी, आरसी व जेडसी की अधिकारिक यात्रा आयोजन भी किया गया। अनुभूति क्लब के मानसेवी सचिव कमल बनवारी द्वारा सचिवीय प्रतिवेदन का वाचन कर अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा व सहकोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल के साथ रिपोर्ट डीजी, आरसी व जेडसी को सौंपी गई। इसी प्रकार आराध्या क्लब के प्रतिवेदन का वाचन क्लब की मानसेवी सचिव अंजू गर्ग कर अध्यक्ष नीता अग्रवाल तथा संस्थापक नीलम अग्रवाल के साथ रिपोर्ट डीजी, आरसी व जेडसी को सौंपी गई। अतिथिगण द्वारा अनुभूति व आराध्या क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यों की सराहना की गई। तथा क्लब के सदस्यों का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व रीजन चेयरपर्सन द्वारा क्लब की पिन लगाकर सम्मानित किया गया। अनुभूति व आराध्या क्लब द्वारा संयुक्त रुप से अतिथिगण का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
अंत में आभार अंजू गर्ग द्वारा व्यक्त कर अशोक कुमार शर्मा द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा के साथ सभी को भोजन हेतु आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर प्रान्त की प्रथम महिला किरण वाजपेई, रीजन चेयरपर्सन नरेन्द्र मंगल एवं सतेन्द्र यादव, जोन चेयरपर्सन पीएमजेएफ एलडी बालोदी, अभि बाजपेई, नीलम अग्रवाल,वंदना जाजू, पूर्व जोन चेयरपर्सन राज शिवहरे सहित प्रान्तीय सचिव रमेश श्रीवास्तव, प्रान्तीय पीआरओ जुबेर रहमान, प्रान्तीय एक्टिविटी सचिव प्रदीप शर्मा, प्रान्तीय अतिरिक्त सचिव शिवशंकर अग्रवाल, तथा बङी संख्या में विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गयी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









