एक शाम राधा माधव के नाम का आयोजन सम्पन्न

Mar 09 2026

ग्वालियर। श्री गिर्राज सेवा मंडल ग्वालियर व मार्ग दर्शक श्याम मंडल श्याम हवेली हजीरा द्वारा पंचम एक शाम राधा माधव के नाम पुष्प होली महोत्सव का आयोजन 8 मार्च को  सांस्कृति गार्डन मेला ग्राउंड के पीछे आयोजित किया गया। आयोजन में भजन गायक मुकुल द्विवेदी श्रीधाम वृन्दावन, जीतू बाबरा मथुरा ने भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन शयामलीन किशन बाबा के आशीर्वाद से व श्याम भइया श्याम हवेली के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस आयोजन में विशेष आकर्षण 56 भोग फूल बंगला, श्याम बाबा का दरबार रहा।  आयोजन में चरण सेवक मनोज अरोरा, प्रदीप जैन, अजय अग्रवाल, लोकेंद्र यादव, राकेश अरोरा, राम गुप्ता, विजय उपाध्याय सहित सैकड़ों श्याम बाबा के भक्तगण उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया का कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य राधा कृष्ण का दरबार लगाया गया था। दरबार की पूजा अर्चना के बाद भजनों की प्रस्तुति का सिलसिला प्रारंभ हुआ। सर्व प्रथम भजन गायक मुकुल द्विवेदी ने अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने प्रमुख भजन मेरे गिरधर तुही मेरा सहारा और बांके बिहारी तुम्हें दिल में बसाऊं की प्रस्तुति दी। मथुरा से पधारे जीतू बाबरा द्वारा बांके बिहारी पिया चुराया तुने मेरा जिआ और मुझे शारदे मां भुला तो ना दोगी की सहित अन्य प्रस्तुति भी मंच से दी। साथ ही मथुरा के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की झांकियों की प्रस्तुति भी मंच पर हूई  आयोजन में  अतुल पारिख, आशीष शर्मा, रजनी शर्मा, कान्हा व्यास आदि उपस्थित रहे।