संत आशाराम बापू आश्रम में महिला दिवस व रंग पंचमी महोत्सव मनाया

Mar 09 2026

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर में साधक बहनों और भाइयों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आश्रम प्रांगण और हरि क्लिनिक भिंड रोड पर रंग पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। आश्रम सत्संग वक्ता विजय महाराज सतराम भाई के सानिध्य में पलाश के प्राकृतिक रंगों अबीर गुलाल के साथ सभी बहनों भाइयों ने सभी को रंग पंचमी की बधाइयां दी। और होली के गुरुभक्ति से भरे भजनों पर साउंड की मधुर प्रस्तुति पर झूमकर भाव नृत्य किया। पूर्णाहुति पर मंगल आरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रंग पंचमी महोत्सव में विशेष रूप से शामिल होने वालों में महावीर सिंह तोमर हरी सिंह गुर्जर लखमी चंद सतीश जी अंशु तोमर श्याम खटवानी रामू रामानी बीपीएस सेंगर बलबीर सिंह परमार सिद्धार्थ शर्मा जशवंत भदौरिया के अलावा श्री मती कल्पना शर्मा कौशल्या रायकवार कुसुम चंदेल उर्मिला सोनी लता खत्री इत्यादिसमेत भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण रहे।