श्री काशी बाबा का दो दिवसीय मेला का हुआ समापन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Mar 09 2026

ग्वालियर। बेहट में स्थित प्रजापति समाज के आराध्य देव श्री काशी बाबा देव सरकार के मेला समारोह में भाजपा जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति ने पहुंचकर दर्शन कर पूजन अर्चन किया। श्री काशी बाबा मंदिर पर रामेश्वर भगतजी एवं आदराम भगतजी ने उनका का अंगवस्त्र, नारियल एवं पुष्पमाला पहनकर उनका स्वागत किया। इस अवसर विशेष रूप से भाजपा जिला पदाधिकारी आलोक आहूजा भी मौजूद थे। 
श्री काशी बाबा प्रजापति समाज की प्रेरणा का केंद्र है। समाज के लोग इसी तरह अनुशासित तरीके से सैकड़ो साल से मेले में बड़ी सिद्दत से आ रहें। मेला समारोह में ग्वालियर चंबल संभाग सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि स्थानों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन बड़ी श्रद्धाभाव के साथ शामिल होकर पूजन अर्चन किया। श्री काशी बाबा समाधिस्थल को फूलों से सजाया गया है एवं समाधिस्थल सहित पूरे परिसर को मन को आकर्षित करने वाली विद्युत से सजावट की गई है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश प्रजापति,  पूरन सिंह प्रजापति, रामबाबू प्रजापति, डॉ रामबिहारी वर्मा, डॉ कमल प्रजापति, महेश प्रजापति, रामोतार प्रजापति, शुभांशु प्रजापति दीपक आदि उपस्थित रहे।