हर्षौल्लास के साथ मना भाजपा का होली मिलन समारोह

Mar 09 2026

ग्वालियर। भाजपा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया के मार्गदर्शन में ग्रांड केसल रिसोर्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम कि शुरुआत मंच पर माँ शारदेय के पूजन, दीप प्रज्वलन और माँ शारदे कि वंदना  से हुई। होली मिलन समारोह मे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्वं सांसद जयभान सिंह पवैया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, संघ के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य यशवंत इंदापुरकर, प्रांत के सहकार्यवाह विजय दीक्षित, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव नवल शुक्ला, सांसद भारत सिंह कुशवाह, केबिनेट मन्त्री प्रद्युम्नसिंह तोमर प्रमुख रूप से रहे।
आयोजन में विशेष रूप से महिला दिवस के उपलक्ष्य में एलएनआईपी की कुलपति डॉ. कल्पना शर्मा एवं राजा मानसिंह कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ स्मिता सहस्त्रबुद्धे का शॉल श्रीफल से सम्मान मंच पर अतिथियों द्वारा किया गया।
साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओ ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर बनी $िफल्म ‘शतक’ देखी और संघ के उदगम, प्रारंभिक कठिनाइयो और संघ आचरण से परिचित हुए। कार्यक्रम में फाग के गीतो और राधा कृष्ण कि लीलाओ के मंचन पर कार्यकर्तागणो ने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ जमकर फूलों कि होली खेली और सह भोज लिया।
आयोजन में जवाहर प्रजापति, राजू पलैया, धर्मेन्द्र तोमर, ओमप्रकाश शेखावत, अशोक शर्मा, समीक्षा गुप्ता, रामेश्वर भदौरिया कनवर मंगलानी, सतेन्द्र शर्मा, कुलदीप चतुर्वेदी, विकास साहू, लता सिंह, रेशू रजावत, प्रिया तोमर, अजय द्विवेदी, अमित बंसल, नीलिमा शिंदे, करुणा सक्सेना, अमित जैन, उमेश जोशी, रूपेंद्र सिंह चौहान, दारा सिंह सेंगर, संतोष राजोरिया, संतोष गोडिय़ाले, योगेंद्र सिंह तोमर, महेश भदौरिया, सत्यपाल, बंटी बघेल, मुकेश दुबे, आशु श्रीवास, अमर कुटे सहित जिला एवं मंडल के सैंकड़ो कार्यकर्ता और नगर के कई गणमान्य उपस्थित रहे।