श्री अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह मना

Mar 09 2026

ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा ग्वालियर (रजि.) द्वारा होली मिलन समारोह जीवायएमसी क्लब में अग्रवाल समाज के सभी वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन के सानिध्य में बहुत ही हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएँ, युवा एवं बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सभी ने एक-दूसरे को फूलो की होली खेलकर, होली की शुभकामनाएँ दीं तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल ने की, जबकि स्वागताध्यक्ष पारस जैन रहे।
कार्यक्रम में सुरेश बंसल ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी भाईचारे की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। साथ ही आज के कार्यक्रम में यूपीएससी एग्जाम में 160 रेंक लाने वाली सृष्टि गोयल, और कृष्णा गोयल 300 रेंक, का सम्मान किया गया। अंत में महासभा के महामंत्री रवि कुमार गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर जेसी गोयल, दिलीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शैलेश जैन, शैलेन्द्र बंसल, अतुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, पूजा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, मिडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, गायत्री बंसल आदि उपस्थित रहीं।