बजरंग भक्त मंडल ने मनाया होली मिलन, गौ भोग की सेवा

Mar 09 2026

ग्वालियर। रंग पंचमी के पावन अवसर पर विनय नगर स्थित ज्वाला देवी एवं हनुमान मंदिर विनय नगर में बजरंग भक्त मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह और गौ भोग सेवा सप्ताह का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने रंग-गुलाल खेलते हुए आपसी भाईचारे और भक्ति की मिसाल पेश की, साथ ही हर रविवार की तरह गौमाता को भोग लगाकर उनकी सेवा का पुण्य कार्य भी संपन्न किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हरे चारे की साथ की गई उसके बाद दोपहर में सुंदर कांड पाठ से हुई, उसके बाद भक्तों ने मधुर भजनों पर थिरकते हुए भक्तों ने होली की मस्ती में डूबकर एक-दूसरे पर रंग बरसाए। बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि रंग पंचमी के इस अवसर पर गो भोग सेवा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह त्योहार गौमाता की पूजा और सेवा से जुड़ा हुआ माना जाता है।
हर रविवार की तरह इस सप्ताह भी मंडल द्वारा गौ भोग सेवा का आयोजन किया गया। भक्तों ने गौमाता को हरा चारा, गुड़-चने की दाल, रोटी और अन्य प्रिय भोग अर्पित किए। गौ सेवा के इस कार्य से भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ ही समाज में गौ-संरक्षण की भावना को मजबूत करने का संदेश भी मिला। 
होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भावना को बढ़ावा देने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा, ‘हनुमान जी की कृपा से हम हर वर्ष ऐसे आयोजन करते हैं, जिसमें भक्ति के साथ-साथ समाजसेवा भी जुड़ी होती है। गौ सेवा से लेकर होली मिलन तक, सब कुछ भगवान बजरंग बली की भक्ति में समर्पित है।
कार्यक्रम में आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, पुनेश पाल, नमन अवस्थी, हिमांशु बघेल, विशाल अग्रवाल, विशाल शर्मा, विजय बंसल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संजय श्रीवास्तव, संजीव गुप्ता, हरीश अग्रवाल, रंजना मंगल, भारती अग्रवाल, रचना गोयल, पुनीता मंगल, पूर्णिमा पाल, पिंकी गुप्ता, हर्षदीप भाटिया आदि सदस्य उपस्थित थे।