कै.महाराज माधवराव सिंधिया की जयंती पर भजन संध्या 10 मार्च को

Mar 09 2026

ग्वालियर। कैलाश वासी महाराज माधवराव सिंधिया के 81वें जन्म दिवस के अवसर पर छतरी प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल बालखांडे ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैलाश वासी महाराज माधवराव सिंधिया की 81वी जयंती के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन 10 मार्च को छतरी पर सायंकाल 5 बजे आयोजित किया जाएगा। भजन संध्या में ग्वालियर के भजन गायक राजेंद्र पारिख एवं भजन गायिका शिन्नी कालविंट द्वारा भजन प्रस्तुत कर सुरांजलि अर्पित की जाएगी। भजन संध्या के उपरांत मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया भजन संध्या में मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण एवं पूर्व मंत्री पूर्व विधायकों तथा भाजपा के वरिष्ठ  गणमान्य नागरिक एवं अशोकनगर गुना शिवपुरी मुरैना से अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात: 9 बजे नदी गेट पर एवं अम्मा महाराज की छतरी प्रांगण में कैलाश वासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर भाजपा एवं शहर के गणमान्य जन शहर वासियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। पत्रकार वार्ता में सुरेंद्र शर्मा, रामनारायण मिश्र, सुरेश शर्मा, गुड्डू वारसी उमाशंकर सोनी,प्रियंका, दिनेश शर्मा, सुरेश पहलवान ,पार्षद यामिनी परांडे, मुक्तेश जैन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।