सरस्वती शिशु मंदिर नदी गेट के भूतपूर्व छात्रों ने होली मिलन समारोह मनाया

Mar 09 2026

ग्वालियर। सरस्वती शिशु मंदिर नदी गेट के भूतपूर्व छात्रों का होली मिलन समारोह कैंसर पाडिय़ा स्थित हनुमान जी के मंदिर पर संपन्न हुआ।
रंगमंचपी के अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर नदी गेट के 71 भूतपूर्व छात्र शहर और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले पहुंचे और होली मिलन समारोह मनाया। इस दौरान छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी साथ ही अपने पुराने दिनों को याद किया। इस दौरान छात्रों ने पुराने गीत गाकर भी उत्सव मनाया। 
होली मिलन समारोह में शामिल होने वाले भूतपूर्व छात्रों में हर्ष भार्गवा, रवि गुप्ता, योगेश, चंद्रेश गर्ग, अमित साहू, सुरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर नीरज गुप्ता, शैलेंद्र जैन, शिवेंद्र सिंह कुशवाह, आशीष, नीरज गुप्ता उपस्थित थे।