रॉयल इंक्लेव स्थित रेडियन्स रूम सैलून में स्वास्थ्य एवं सेवा शिविर का शुभारंभ

Mar 08 2026

ग्वालियर। रॉयल इंक्लेव कॉलोनी स्थित द रेडियन्स रूम सैलून में एक विशेष सेवा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायरेक्टर नीरज जैन के पिता रूपचंद्र जैन एवं उनके चाचा अशोक जैन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूपचंद्र जैन द्वारा फीता काटकर किया गया, वहीं अशोक जैन ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताया।
कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर नीरज जैन, आयोजक संजय शर्मा, बंटी गुर्जर, देवेंद्र डंगरौलिया, सुशील त्रिपाठी एवं संजय पाटनकर द्वारा किया गया। शिविर में सोनू शर्मा, मनीष पाठक, विवेक डंगरौलिया, धर्मेंद्र मंडेलिया राहुल बघेल, प्रकाश पाल, मदन शर्मा, ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी, आरती मंडेलिया यादव एवं मिश्रा सहित कई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने समाज सेवा के ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प भी लिया।