तोमर ने सृष्टि गोयल का किया अभिनंदन

Mar 08 2026

ग्वालियर। यूपीएससी परीक्षा में 160 वी रैंक प्राप्त करने वाली सृष्टि गोयल ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके निवास 29 रेसकोर्स रोड पर भेंट कर आशीर्वाद लिया। श्री तोमर ने सृष्टि गोयल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सृष्टि गोयल को गमछा पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सृष्टि गोयल के पिता सुनील गोयल मौजूद थे। श्री तोमर ने कहा कि सृष्टि गोयल ने मुरार का मान बढ़ाया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, हर्ष श्रीवास्तव, अर्पित भार्गव, मोनू कसाना, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया एवं कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने भी सृष्टि गोयल के निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।