महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई पहचान बना रही हैं-हरिओम गौतम
Mar 08 2026
ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पर तमन्ना फाउन्डेशन द्वारा महिलाओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन बाल भवन में किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी हरीओम गौतम उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेश भदकारिया ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नरेंद्र खत्री, समाजसेवी तृप्ति भटनाकर, निहारिका सिंह, शिल्पा डोंगरा उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरीओम गौतम ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज को महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, कला एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 101 महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अर्चना बघेल, सुधा गुप्ता, राखी, प्रीति भार्गव, सीमा सेमिल, सीमा सेन सहित 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवम गर्ग ने तथा आभार अमित मण्डेलिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर माखनलाल, आदित्य कश्यप, बेताल कैन, निशा पाल उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









